Home > Archived > मैं अपने मूड के मुताबिक काम करता हूं: अर्जुन कपूर

मैं अपने मूड के मुताबिक काम करता हूं: अर्जुन कपूर

मैं अपने मूड के मुताबिक काम करता हूं: अर्जुन कपूर
X

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि वह खुद में सुधार लाने का प्रयास कर रहे हैं। अगले सप्ताह से 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग शुरू कर रहे अर्जुन ने बताया कि वह कई बार अपने मूड के मुताबिक काम करते हैं और अब वह खुद में सुधार लाने का प्रयास कर रहे हैं।

अर्जुन ने कहा, मेरे साथ अच्छी बात यह है कि सफलता और विफलता का मुझ पर असर नहीं हुआ और एक बुरी बात यह है कि कई बार मैं अपने मूड के मुताबिक काम करता हूं, जो हमारे पेशे के लिए खतरनाक है, लेकिन मैं खुद में सुधार कर रहा हूं।

अर्जुन इन दिनों व्यस्त हैं। उन्होंने कहा, मैंने यशराज फिल्म्स के साथ दिबाकर (बनर्जी) सर की फिल्म को पूरा कर लिया है। यह परिणीति (चोपड़ा) के साथ है और इसका नाम 'संदीप और पिंकी फरार' है। मैं परिणीति के साथ एक और फिल्म कर रहा हूं, जिसका नाम 'नमस्ते इंग्लैंड' है और इसकी शूटिंग अगले सप्ताह शुरू होगी।

Updated : 17 Feb 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top