वित्तमंत्री का बजट 2018- क्या है खास
X
नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरूण जेटली ने गुरुवार को संसद में नरेन्द्र मोदी सरकार का अंतिम पूर्ण बजट पेश किया। बजट का ध्यान किसानों की 2022 तक आय को दोगुना करने और मध्य एवं कम आय वर्ग के लिए ‘इज ऑफ लिंविंग’ पर केन्द्रित।
इसकी विशेष बातें इस प्रकार हैं
1. भारत विश्व की सांतवी बड़ी अर्थव्यवस्था
2. शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
3. 2022 तक किसानों की आय को दोगुना किया जाएगा।
4. मध्य और कम आयवर्ग के लिए जीवन को आसान बनाने की दिशा में काम करेंगे।
5. कृषि को सस्ता कर और उचित दाम देने का प्रयास किया जाएगा और कृषि और गैर कृषि क्षेत्र में आय बढ़ाने पर रहेगा जोर
6. मत्स्य और पशुपालन क्षेत्र के लिए आधारभूत सुविधा कोष स्थापित होगा।
7. जीएसटी लागू होने से अप्रत्यक्ष कर प्रणाली हुई आसान हुई और भारत तेज गति से विकसित अर्थव्यवस्था में हुआ शामिल। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के पिछले 3 सालों में औसत विकास दर 7.5 प्रतिशत पहुंची, 2.5 ट्रिलियन डॉलर की हुई भारतीय अर्थव्यवस्था।
8. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए दोगुना बजट किया
9. बांस को वृक्ष की कैटेगरी से हटाने के बाद अब इसके विकास के लिए 1290 करोड़ रूपये
10. कृषि उत्पाद को क्लस्टर मॉडल पर विकसित करना
11. वित्तीय वर्ष2018 की दूसरी छहमाही में जीडीपी अनुमान 7.2%-7.5%