Home > Archived > मुंगावली और कोलारस उपचुनाव के लिए भाजपा ने किया उम्मीदवारों का एलान

मुंगावली और कोलारस उपचुनाव के लिए भाजपा ने किया उम्मीदवारों का एलान

मुंगावली और कोलारस उपचुनाव के लिए भाजपा ने किया उम्मीदवारों का एलान
X

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुंगावली और कोलारस विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने मुंगावली से बाई साहब यादव और कोलारस से देवेन्द्र जैन के नाम पर मुहर लगाई है। पार्टी ने दोनों उम्मीदवारों के नाम अनुमोदन के लिए भेज दिए है। उम्मीदवारों के नाम पर आखिरी फैसला दिल्ली में केन्द्री चुनाव समिति करेगी।

मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा की एक अहम बैठक हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान, संगठन महामंत्री सुहास भगत भी मौजूद रहे। बैठक में मुंगावली और कोलारस उपचुनाव के उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया गया। विचार विमर्श के बाद पार्टी ने अशोकनगर जिले के मुंगावली से बाई साहब यादव और शिवपुरी जिले के कोलारस से देवेन्द्र जैन के नाम तय किए। भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश भाजपा ने एक - एक उम्मीदवारों के नाम का पैनल तय कर अनुमोदन के लिए दिल्ली भेजा है। उम्मीदवारों के नामों पर आखिरी मुहर केन्द्रीय चुनाव समिति लगाएगी। बता दें के मध्य प्रदेश में 24 फरवरी को मुंगावली और कोलारस विधानसभा सीटों पर उनचुनाव होने है। कांग्रेस पहले ही अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर चुकी है। कांग्रेस ने कोलारस से महेन्द्र सिंह यादव और मुंगावली से ब्रजेश सिंह यादव को मुंगावली से टिकट दिया है। गौरतलब है कि मुंगावली विधानसभा सीट विधायक महेंद्र सिंह कालूखेड़ा और कोलारस विधानसभा सीट विधायक रामसिंह के निधन से रिक्त हुई थी।

Updated : 30 Jan 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top