Home > Archived > केन्द्रीय मंत्री तोमर ने किया बुजुर्ग तीर्थयात्रियों का स्वागत

केन्द्रीय मंत्री तोमर ने किया बुजुर्ग तीर्थयात्रियों का स्वागत

केन्द्रीय मंत्री तोमर ने किया बुजुर्ग तीर्थयात्रियों का स्वागत
X

हर वर्ग के प्रति संवेदनशील है भाजपा सरकार

ग्वालियर, न.सं.। भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध रहने के साथ-साथ समाज के हर वर्ग के प्रति संवेदनशील है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बुजुर्गों के लिए श्रवण कुमार की भूमिका निभा रही है। यह बात केंद्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के यात्रियों के स्वागत करते हुए कही।

श्री तोमर ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार ने विकास को नए आयाम दिए हैं। भाजपा सरकार बच्चे के जन्म से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग की चिंता कर रही है। युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए प्रदेश सरकार स्वरोजगार योजना चला रही है। स्टैंडअप योजना के तहत केंद्र सरकार अब तक 8 करोड़ युवाओं को 4 लाख करोड़ रूपए दे चुकी है।

साडा अध्यक्ष राकेश जादौन ने उपस्थित तीर्थ यात्रियों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप लोग भाग्यशाली हंै जो तीर्थ यात्रा पर जा रहे हैं। इस तीर्थ यात्रा का अवसर जिस श्रवण कुमार रूपी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आपको दिया है, उनकी ओर से राम-राम भी रामेश्वरम यात्रा में करके आना है। कार्यक्रम का संचालन मुख्यमंत्री जनकल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नूतन श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर महापौर विवेक शेजवलकर, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, मप्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नियाज मोहम्मद, बालेंदु शुक्ला, पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र सिंह, पूर्व साडा अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह, जिला महामंत्री शरद गौतम, महेश उमरैया, कमल माखीजानी, रामेश्वर भदौरिया, अशोक जादौन, विवेक तोमर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती खुशबू गुप्ता, विनय जैन, विवेक चौहान, मनोज तोमर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Updated : 29 Jan 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top