Home > Archived > भारत की दुनिया में अब एक मजबूत देश के रूप में छवि बन चुकी है: राजनाथ

भारत की दुनिया में अब एक मजबूत देश के रूप में छवि बन चुकी है: राजनाथ

भारत की दुनिया में अब एक मजबूत देश के रूप में छवि बन चुकी है: राजनाथ
X

लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत की दुनिया में अब एक मजबूत देश के रूप में छवि बन चुकी है और हिदुस्तान ने पूरी दुनिया को संदेश दे दिया है कि वह सरहद के इस पार ही नहीं बल्कि जरूरत पड़ने ने पर उस पार भी घुसकर दुश्मन को मार सकता है।

गृह मंत्री ने भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के एक दिवसीय महाधिवेशन को संबोधित करते हुए पाकिस्तान का जिक्र किया और कहा कि भारत अपने पड़ोसी के साथ अच्छे संबंध रखना चाहता है लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

गृह मंत्री ने कहा कि दुनिया में भारत अब कमजोर नहीं बल्कि ताकतवर देश के रूप में जाना जाता है। हमने पूरी दुनिया को यह संदेश दे दिया है कि हम सीमा के इस पार ही नहीं बल्कि जरूरत पडऩे पर उस पार भी घुसकर दुश्मन को मार सकते हैं। वह देश को यकीन दिलाना चाहते हैं कि हमारी सरकार हिदुस्तान का सिर नहीं झुकने देगी।

Updated : 21 Jan 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top