सुषमा स्वराज ने जताई उम्मीद, कर्नाटक में चुनाव जीतेगी भाजपा
X
X
कराइकल। भाजपा की वरिष्ठ नेता और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उम्मीद जताई कि भाजपा कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करेगी।
सुषमा ने कहा, मैं आशा करती हूं कि कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत हासिल करेगी और यह दक्षिण भारत में पार्टी के उभरने की शुरुआत होगी। वह पुड्डुचेरी में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थीं।
उधर, यहां पासपोर्ट सेवा केंद्र के उद्घाटन के निमंत्रण पत्र पर पुड्डुचेरी भाजपा के अध्यक्ष ए सामीनाथन का नाम कथित तौर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में छपने से विवाद खड़ा हो गया। कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।
Updated : 20 Jan 2018 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire