Home > Archived > टॉम ऑल्टर का 67 साल की उम्र में हुआ निधन

टॉम ऑल्टर का 67 साल की उम्र में हुआ निधन

टॉम ऑल्टर का 67 साल की उम्र में हुआ निधन
X

नई दिल्ली। फिल्म और थियेटर अभिनेता, लेखक और पद्मश्री से सम्मानित एक्टर टॉम ऑल्टर का निधन हो गया है, वे कैंसर से लड़ रहे थे। टॉम ऑल्टर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका निधन मुंबई के एक हॉस्पिटल में हुआ। वह बीमारी के चौथे चरण पर थे, जो अंत में जानलेवा साबित हुई। अमेरिकी मूल के भारतीय एक्टर टॉम ने साल 1976 में आई धर्मेंद्र स्टारर फिल्म चरस में एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने शतरंज के खिलाड़ी, गांधी, क्रांति, बोस: द फॉरगेटन हीरो और वीर जारा में काम किया।

हम आपको बता दें कि आल्टर ने 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया था। इसके अलावे उन्होंने कई टीवी शो में ही हिस्सा लिया था। इनका शो गैंगस्टर केशव कालसी काफी प्रसिद्ध हुआ था। वह एक खेल पत्रकार भी थे।

Updated : 30 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top