Home > Archived > पीएम ने दी डॉ मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई

पीएम ने दी डॉ मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई

पीएम ने दी डॉ मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई
X


नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस के तमाम नेताओं ने मनमोहन सिंह को इस दिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के जन्मदिवस पर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना के साथ बधाई दी है।

डॉ सिंह के जन्मदिन पर बधाई संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा ‘ मैं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनके दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को प्रेरणा स्रोत बताते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें दी।

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री और हमारे प्रेरणा स्रोत, डॉ मनमोहन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें।‘

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी ने कहा, ‘मनमोहन सिंह एक बेहतरीन राज्यपाल, शानदार राजनेता, प्रधानमंत्री, शिक्षक, सुधारवादी और परफेक्शनिस्ट को जन्मदिन मुबारक हो।‘

मनमोहन सिंह आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।'

गौरतलब है कि मनमोहन सिंह का जन्म 1932 में पंजाब प्रांत के गाह बेगल गांव में हुआ था। मनमोहन सिंह का नाम दुनिया के चुनिंदा अर्थशास्त्रियों में गिना जाता है। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से लौटने के बाद मनमोहन सिंह पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों को पढ़ाने लगे। फिर डी फिल के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी गए, अंकटाड (यूनाईटेड नेशन्स कांफ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट) में काम किया, डेल्ही स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में भी पढ़ाया।

वित्त मंत्रालय में सचिव बने, योजना आयोग गए, 1982 में रिज़र्व बैंक के गवर्नर बने, योजना आयोग के उपाध्यक्ष का पद संभाला। मनमोहन सिंह वीपी सिंह सरकार में प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार रहे। यूजीसी के चेयरमैन बने और तब उनका राजनीति में आगाज हुआ।

Updated : 26 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top