Home > Archived > युवाओं को सरकार स्वरोजगार के लिए करेगी प्रेरित : नितिन गडकरी

युवाओं को सरकार स्वरोजगार के लिए करेगी प्रेरित : नितिन गडकरी

युवाओं को सरकार स्वरोजगार के लिए करेगी प्रेरित : नितिन गडकरी
X

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आज राष्ट्रीय कार्यसमिति में युवाओं को तरजीह देने पर चर्चा हुई। कार्यसमिति के प्रस्तावों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि युवाओं के लिए स्वामी विवेकानन्द के शिकागो भाषण के 125 वीं वर्षगांठ पर युवाओं को तरजीह देने पर विस्तृत चर्चा हुई। युवाओं को कौशल विकास के जरिये आगे बढ़ाया जाएगा। युवाओं को सरकार स्वरोजगार के लिए प्रेरित करेगी। देश में बेरोजगारी को पूरी तरह दूर करने में सरकार कार्य करेगी। ओबीसी को पहली बार संवैधानिक दर्जे के लिए भाजपा ने पहल की| इसमें विपक्ष ने जान-बूझकर अड़ंगा लगाया लेकिन इसको शीतकालीन सत्र में पारित करवा लिया जाएगा। भाजपा ओबीसी के सम्पूर्ण विकास को लेकर प्रतिबद्ध है।

गडकरी ने कहा कि डोकलाम मुद्दे पर देश ने पहली बार ऐतिहासिक कूटनीतिक सफलता हासिल की है। बॉर्डर पर प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक कौशल से समाधान निकला। भारत का मान-सम्मान विश्व पटल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ाया है। उन्होंने कूटनीतिक के साथ एक बेहतर राजनीतिक परिपक्वता दिखाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कार्यसमिति ने इन सबके लिए विशेष धन्यवाद दिया है। तीन साल में पड़ोसी देशों से सम्बन्ध सुधरे हैं। गडकरी ने कहा कि ढांचागत निर्माण क्षेत्र में पहली बार 22 लाख हेक्टेयर जमीन को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। 4 करोड़ लोगों को स्वच्छ पेयजल सरदार सरोवर डेम से मिलेगा। देश के इतिहास में पहली बार बुलेट ट्रेन की नींव रखी गयी।

गडकरी ने कहा कि कार्यसमिति में विशेष रूप से केरल में राजनीतिक हिंसा पर चर्चा हुई। इस राजनीतिक हिंसा के चलते 14 कार्यकर्ताओं की हत्या वाम विचारधारा के इशारे पर हुई। सहिष्णुता सभी के लिए होनी चाहिए। यह केवल किसी वर्ग विशेष के लिए नहीं होनी चाहिए। हम किसी भी प्रकार की हिंसा के विरोधी हैं। असहिष्णुता का विरोध करना चाहिए।

Updated : 25 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top