Home > Archived > यूपी में रेल्वे कर्मचारीयों की लापरवाई आई सामने

यूपी में रेल्वे कर्मचारीयों की लापरवाई आई सामने

यूपी में रेल्वे कर्मचारीयों की लापरवाई आई सामने
X


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरपट दौड़ रही ट्रेनों और मालगाड़ियों के कुशल संचालकों और जिम्मेदार रेल कर्मचारियों की लापरवाही जारी है। इस बार प्रदेश के बलिया और चंदौली जनपदों में लापरवाही सामने आई है। भारतीय रेलवे के उच्च अधिकारियों ने रेल कर्मचारियों की लापरवाही को संज्ञान में ​ले लिया है। दोनों ही मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

बता दें कि शुक्रवार को दो घटनाएं सामने आई और जिससे रेल कर्मचारियों की लापरवाही का पता लगा। जनपद के फेफना जंक्शन में मालगाड़ी कप्लिंग खुल गई और चालक ने शोर मचाकर मालगाड़ी के इंजन को रुकवाया। इसके बाद एक घंटे की मेहनत के बाद कप्लिंग जोड़कर पुन: मालगाड़ी को रवाना किया गया। वहीं शुक्रवार को ही शाम के वक्त इलाहाबाद से हो कर गुजर रही मालगाड़ी मुगलसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो से रवाना हुई तो उसकी कप्लिंग खुल गई। मालगाड़ी दो भागों में बंट गई। विभागीय कर्मचारी ने चालक को सूचना देते हुए मालगाड़ी रुकवाया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कप्लिंग जोड़कर मालगाड़ी को रवाना किया।

जानकारी हो कि गुरुवार को भी फेफना जंक्शन पर एक लापरवाही सामने आयी थी। जिसमें मऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को वाराणसी भेज दिया गया। इस लापरवाही पर एक रेल कर्मचारी को निलम्बित कर दिया गया। इसके अलावा भी रेल कर्मचारियों की लापरवाही से खतौली, औरेया जैसे बड़े हादसे हुए है, जिसमें विलम्ब से ही सही, कुछ कार्रवाई हुई है।

Updated : 2 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top