Home > Archived > योगी सरकार ने 6 महीने पूरे होने पर गिनाई ये उपलब्धियां

योगी सरकार ने 6 महीने पूरे होने पर गिनाई ये उपलब्धियां

योगी सरकार ने 6 महीने पूरे होने पर गिनाई ये उपलब्धियां
X

लखनऊ। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के 6 महीने पूरे होने पर अपनी उपलब्धियों का बखान किया। इस दौरान योगी ने कहा कि मार्च 2017 के बाद प्रदेश में दंगे की एक घटना नहीं हुई है। और यूपी में से जंगलराज निकालना हमारी पहली प्रायॉरिटी थी हमें इस बात की बहुत खुशी है कि मंत्रियों की मेहनत से लोगों में विश्वास की भावना आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने 6 महीने के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। लखनऊ के लोकभवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता को जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी है। साथ ही मार्च 2017 से पहले फ्रेंडली माहौल नहीं था। आम जन के अंदर असुरक्षा का भाव था। आज आम जनमानस इस बात को लेकर विश्वास कर सकती है कि वह सुरक्षित है। प्रशासन का जो मनोबल टूटा हुआ था, बो बदला है। प्रदेश के अंदर भय का जो वातावरण था उसको दूर करने में काफी हद तक सफलता मिली। कानून व्यवस्था में सुधार का दावा करते हुए सीएम ने कहा, प्रदेश के अंदर 431 एनकउंटर के दौरान 15 दुर्दांत अपराधी मार गिराए गए। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है। पुलिस के जवान भी बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए। पुलिस की कार्यप्रणाली के अंदर न केवल प्रदेश के आम जन के अंदर विश्वास जागृत हुआ है, बल्कि निवेश को लेकर भी अच्छा वातावरण तैयार हुआ है

गौरतलब है कि सीएम ने इस दौरान कहा कि जातिवाद ने प्रदेश के सामाजिक ताने-बाने के साथ ही विकास को भी अवरुद्ध किया था। बीजेपी सरकार में परिवारवाद और जातिवाद का स्थान नहीं है। भूमाफियाओं की 35 करोड़ की संपत्ति जब्त हुई है। योगी ने कहा, किसानों का कर्ज सरकार ने माफ किया है। 86 लाख किसानों के फसली कर्ज को माफ किया। बीजेपी सरकार ने किसानों के हित में काम किए हैं। गेहूं खरीद में पारदर्शिता बरती गई। धान खरीद में भी पारदर्शिता बरती जाएगी। हम लोगों ने गेहूं और धान क्रय की उचित व्यवस्था प्रारंभ की है। आलू के लिए पहली बार प्रदेश में समर्थन मूल्य घोषित हुआ। 85 फीसदी से ज्यादा गन्ना किसानों के पैसे का भुगतान हो चुका है। नया सत्र शुरू होने से पहले शत प्रतिशत भुगतान कर दिया जाएगा।

हम आपको बता दें कि इससे पहले योगी ने सोमवार को अखिलेश यादव सरकार पर श्वेत पत्र जारी किया था। जिसमें उन्होंने अखिलेश सरकार पर टिप्पणी करते हुए था कि पुरानी सरकार के बहुत से कारनामे हैं। योगी ने अखिलेश सरकार के दौरान सार्वजनिक संस्थाओं पर कर्ज बढऩे का भी दावा किया था। साथ ही ये बताया था कि सूबे के अंदर पीएसयू बंद हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सार्वजनिक उपक्रमों पर 91000 करोड़ का घाटा है। इससे साफ जाहिर है कि पिछली सरकार जन विरोधी, भ्रष्टाचार युक्त और गैर जिम्मेदार थी।

Updated : 19 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top