Home > Archived > पाक सैनिकों ने फिर से किया सीजफायर का उल्लंघन, जवान शहीद

पाक सैनिकों ने फिर से किया सीजफायर का उल्लंघन, जवान शहीद

पाक सैनिकों ने फिर से किया सीजफायर का उल्लंघन, जवान शहीद
X

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने फिर से जम्मू कश्मीर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने एलओसी से सटे जम्मू के अरनिया सेक्टर में गोलीबारी की। इस गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद होने वाले बीएसएफ जवान का नाम बजेन्दर बहादुर सिंह है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीती रात बिना उकसावे के अरनिया सेक्टर में मोटार्र दागे और गोलीबारी की। पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से अभी भी गोलीबारी जारी हैं। वहीं भारतीय सुरक्षाबल पाकिस्तान को मुंहतोड जवाब दे रहे हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से दो दिन में यह दूसरी बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। इससे पहले पाकिस्तानी रेंजर्स ने गुरुवार को अखनूर और पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सीजफायर तोडा था। इस गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवानों सहित पांच लोग घायल हो गए थे। वहीं भारतीस सेना ने मुंहतोड जवाब देते हुए दो पाकिस्तानी रेंजर्स को ढेर कर दिया था।

जानकारी मिल रही है कि आज हुई फायरिंग में एक नागरिक भी घायल हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष सीजफायर और आतंकी हमलों में अब तक 48 जवान शही हो गए हैं। वहीं पाकिस्तान की ओर से इस वर्ष एक अगस्त तक एलओसी से सटे इलाकों में 286 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया। जबकि साल 2016 में 228 बार पाकिस्तान ने युद्धविराम तोडा था।

Updated : 15 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top