Home > Archived > भाजपा ने स्व. शेजवलकर को जयंती पर किया याद

भाजपा ने स्व. शेजवलकर को जयंती पर किया याद

भाजपा ने स्व. शेजवलकर को जयंती पर किया याद
X


ग्वालियर। जनसंघ और भाजपा के संस्थापक सदस्यों में रहे ग्वालियर नगर निगम के मेयर, लोकसभा और राज्यसभा सदस्य रहे नारायण कृष्ण शेजवलकर की जयंती पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा के साथ याद किया। सोमवार की सुबह नगर निगम मुख्यालय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्व. शेजवलकर राष्ट्रवाद की प्राणवायु थे। उन्होंने इस अंचल में इसे हवा के साथ फैलाया और आज यह सिरमौर बन गई । उन्होंने जनसंघ को यहां बतौर छोटे पौधे लगाया, जो अब भाजपा के रूप में वटवृक्ष बन गया है। उन्होंने शेजवलकर कोे कुशल संगठक, ईमानदार राजनेता और एकात्म मानववाद के पथ प्रदर्शक बताते हुए कहा कि उनका जीवन सदैव भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पथ प्रदर्शक का काम करता रहेगा।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह, महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, राज्यसभा सांसद प्रभात झा, सभापति राकेश माहौर, नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश शर्मा, एमआईसी सदस्य धर्मेन्द्र राणा, पुरुषोत्तम टमोटिया, मुकेश परिहार, मनोज तोमर, भाजपा के जिला महामंत्री कमल माखीजानी, रामेश्वर भदौरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Updated : 7 Aug 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top