Home > Archived > भारत-नेपाल का संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास तीन सितम्बर से

भारत-नेपाल का संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास तीन सितम्बर से

भारत-नेपाल का संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास तीन सितम्बर से
X

लखनऊ। भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास-सूर्य किरण.12 का आयोजन तीन सितम्बर 2017 से 16 सितम्बर 2017 तक नेपाल के सलझण्डी स्थित नेपाल आर्मी बैटल स्कूल में किया जाएगा। इस संयुक्त युद्धाभ्यास में भारतीय सेना की ओर से पंचशूल ब्रिगेड के तत्वावधान में कुमाऊं स्काउट्स भाग ले रही हैं।

भारत एवं नेपाल की सेना के बीच होने वाले इस संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास में दोनों देशों की सेनाओं की समान संख्या लगभग 350 सैन्यकर्मियों की एक-एक सैन्य टुकड़ी द्वारा संयुक्त युद्धाभ्यास किया जाएगा। युद्धाभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिकों द्वारा दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में सैन्य संबंध स्थापित करने के साथ-साथ आतंकवाद विरोधी अभियानों का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस दौरान दोनों देशों की सेनाएं अपने-अपने अनुभवों को साझा कर इसका व्यापक लाभ उठाएंगी।
सूर्य किरण एक छमाही सैन्य संयुक्त युद्धाभ्यास है जो बारी-बारी से भारत एवं नेपाल में आयोजित किया जाता है। इस सैन्य युद्धाभ्यास का मुख्य उद्देश्य नेपाल तथा भारतीय सैनिकों में आपसी सैन्य समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियानों में सफल संचालन के लिए दोनों देशों की सेना के बीच समन्वय विकास स्थापित करना है। इस सैन्य युद्धाभ्यास में मानवीय सहायता एवं आपदा प्रबन्धन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जोर दिया जाएगा।
इस प्रकार के संयुक्त सैन्य अभ्यासों, आपसी बात-चीत एवं अपने-अपने अनुभवों को साझा करने से दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक सैन्य एवं सामरिक सहित ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

Updated : 29 Aug 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top