Home > Archived > यूपी से होकर जाने वाली चार ट्रेनें निरस्त, आरक्षित यात्री परेशान

यूपी से होकर जाने वाली चार ट्रेनें निरस्त, आरक्षित यात्री परेशान

यूपी से होकर जाने वाली चार ट्रेनें निरस्त, आरक्षित यात्री परेशान
X

लखनऊ। हरियाणा में बाबा राम रहीम के समर्थकों के हिंसा पर उतारू हो जाने के बाद उत्तर प्रदेश से हो कर जाने वाली 04 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। 26 अगस्त को टिकट आरक्षित कराने वाले यात्रियों को इससे परेशानी उड़ानी पड़ रही है।

लखनऊ, गोरखपुर, गाजियाबाद से पंजाब और जम्मू जाने वाले हजारों यात्री परेशान है। आरक्षित टिकटों के वापसी के प्रयास में ये सभी स्टेशन पर टिकट काउन्टर पर जुटे हुए है। रेलवे की ओर से हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा के बाबा राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा के मद्देनजर कई शुक्रवार को रद्द कर दी थी। इसमें उत्तर प्रदेश के रेल यातायात को प्रभावित करने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, 12492 जम्मूतवी-बरौनी मोरध्वज एक्सप्रेस, 12179 आगरा कैंट-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस और 12180 लखनऊ -आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी निरस्त कर दिया गया था। जिससे शुक्रवार की रात्रि तक प्रदेश के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों की भागदौड़ मची रही।

शनिवार को भी चार ट्रेनें निरस्त कर दी गयी। इसमें बिहार के जयनगर से चलकर उत्तर प्रदेश के बलिया, फैजाबाद, लखनऊ होते हुए बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद के रास्ते अमृतसर तक जाने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू जमुना एक्सप्रेस, बरौनी से चल कर देवरिया, गोरखपुर, सीतापुर, बरेली होते हुए जम्मूतवी तक जाने वाली 12491 बरौनी-जम्मूतवी मोरध्वज एक्सप्रेस एक्सप्रेस, प्रयाग से चलकर उंचाहार होते हुए इटावा, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, चढ़ीगढ़ तक जाने वाली 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस और हावड़ा से चलकर मुगलसराय के रास्ते लखनऊ, सहारनपुर से जम्मूतवी तक जाने वाली 12331 हिमगिरी एक्सप्रेस शामिल है।

राजधानी लखनऊ में रिजर्वेशन काउन्टरों पर शनिवार की सुबह से ही लम्बी कतारें लग गयी है। इसमें अधिकांश लोगों को पंजाब, हरियाणा व जम्मूतवी की टिकट वापसी करानी हैं।

Updated : 26 Aug 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top