Home > Archived > रेल हादसे में पति-पत्नी व पुत्री सहित चार लोगों की मौत

रेल हादसे में पति-पत्नी व पुत्री सहित चार लोगों की मौत

रेल हादसे में पति-पत्नी व पुत्री सहित चार लोगों की मौत
X

मुरैना का प्रजापति परिवार रिश्तेदारों के संग जा रहा था हरिद्वार

शनिवार शाम को मुजफ्फरनगर के पास दुर्घटना ग्रस्त हुई कलिंग उत्कल एक्सप्रेस में मुरैना के भी आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे। इस हादसे में जहां चार लोगों की मौत हुई है वहीं एक व्यक्ति घायल हुआ है। मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य हंै। उधर इस हादसे की खबर जैसे ही मरैना आई वैसे ही मृतकों के परिजन शवों को लेने के लिए घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।

सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार स्थित गंगा स्नान के लिए सिकरौदा गांव से आदिराम प्रजापति अपने परिवार सहित बीते रोज उत्कल एक्सप्रेस से रवाना हुए थे। उनके साथ मुरैना के दुर्गापुरी कॉलोनी में निवास करने वाले बुआ के लड़के राजाराम प्रजापति, उसकी पत्नी सुखदेवी प्रजापति एवं पुत्री आरती प्रजापति भी थे। दोनों परिवारों के कुल सात सदस्य थे, लेकिन हरिद्वार से पहले ही ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में सिकरौदा गांव निवासी सावित्री बाई पत्नी आदिराम प्रजापति एवं दुर्गार्परी कॉलोनी मुरैना निवासी राजाराम प्रजापति, उसकी पत्नी सुखदेवी प्रजापति एवं पुत्री आरती प्रजापति की मौत हो गई। वहीं ऊषा पत्नी शिवसिंह निवासी सिकरौदा घायल हो गई। इसके अलावा इनके साथ में शिवसिंह एवं आदिराम भी थे, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई है। उधर जैसे ही इस घटना की खबर मुरैना आई वैसे ही मृतकों के परिवार में मातम पसर गया। यहां से मृतकों के परिजन शवों को लाने के लिए घअना स्थल पर रवाना हो गए।

Updated : 21 Aug 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top