Home > Archived > बौद्ध सर्किट में रद्द होने लगी चीनी सैलानियों की बुकिंग

बौद्ध सर्किट में रद्द होने लगी चीनी सैलानियों की बुकिंग

बौद्ध सर्किट में रद्द होने लगी चीनी सैलानियों की बुकिंग
X

कुशीनगर। इंडो-चीन सीमा विवाद के चलते बौद्ध सर्किट में आने वाले चीन के सैलानियों की बुकिंग रद्द होनी शुरू हो गई है। चीन ने अपने नागरिकों को एडवाइजरी जारी कर दी है, जिसके बाद टूर ट्रैव्लस एजेंसियों में बुकिंग रद्द होनी शुरू हो गई।

यूं तो बौद्ध सर्किट का पयर्टन सीजन अक्टूबर में शुरू होता हैै पर चीनी सैलानी नवम्बर में आने शुरू होते हैं। चीनी सैलानी मुख्यतः बुद्ध की निर्वाण स्थली कुशीनगर, कपिलवस्तु, श्रावस्ती व भारतीय सीमा से लगे बुद्ध की जन्मस्थल लुंबनी की यात्रा करते हैं। लुंबनी यूं तो नेपाल में है पर सैलानी रुकना पंसद भारतीय सीमा में करते हैं। इसके लिए बुकिंग आनी शुरू भी हो गई थी। बौद्ध सर्किट के प्रमुख होटल लोटस निक्को, रायल, इंपीरियल आदि में चीन के सैलानियों के दो दर्जन से अधिक ग्रुप बुक हो गए थे। तीन दिन पूर्व चीन ने अपने नागरिकों को एडवायजरी जारी कर भारत न जाने की सलाह दी, जिसके बाद होटलों में बुकिंग रद्द होनी शुरू हो गई। वहीं लोट्स निक्कों ग्रुप के उप महाप्रबंधक आरएम गुप्ता ने बताया कि चीनी सैलानियों के ग्रुप की कई बुकिंग रद्द हो चुकी है। एडवायजरी के बाद बुकिंग रद्द होने में तेजी आई है। प्रशासन का रुख चीनी सैलानियों को लेकर सख्त हो गया है।

Updated : 16 Aug 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top