Home > Archived > मंदसौर हिंसाः छह लोगों की मौत के बाद आज मध्यप्रदेश बंद

मंदसौर हिंसाः छह लोगों की मौत के बाद आज मध्यप्रदेश बंद

मंदसौर हिंसाः छह लोगों की मौत के बाद आज मध्यप्रदेश बंद
X

भोपाल। मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसानों के उग्र आंदोलन के दौरान गोलीबारी में छह लोगों की मौत के बाद आज राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के प्रदेश बंद के आह्वान का राज्य के पश्चिमी हिस्से में खासा असर दिखाई दे रहा है।
राजधानी भोपाल के मुख्य बाजारों में बंद का ज्यादा असर नहीं दिख रहा। राजधानी के मुख्य चौक बाजार, सर्राफा और न्यूमार्केट समेत अन्य सभी व्यावसायिक क्षेत्र खुले हुए हैं।

खबरों के मुताबिक अब तक आंदोलन का प्रमुख केंद्र रहे इंदौर जिले के कई हिस्से पूरी तरह बंद हैं। किसानों की गतिविधियों से जुड़े इंदौर के राऊ, सांवेर, मांगलिया, देवगुराड़यिा आदि क्षेत्रों में बंद का व्यापक, जबकि मुख्य बाजारों में बंद का मिला-जुला असर है।

इंदौर से सटे उज्जैन में भी व्यापारियों ने शांतिपूर्ण बंद किया है। सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर मोटरसाइकिलों से निकलते हुए लोगों से अपने प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की। प्रशासनिक अमला जिला मुख्यालय पर विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से गश्त पर है। उज्जैन में ऐहतियातन प्रशासन ने इंटरनेट और संचार सेवाओं पर रोक लगा दी है।

बता दे की मंगलवार को मंदसौर में किसानों ने उग्र प्रदर्शन में कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया था, जिसके बाद पुलिस फायरिंग में छह किसानोें की मौत हो गई थी। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मृतकों के परिजनों को एक एक करोड़ रूपए और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया था।

वहीं अभी कई क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ, जिसके बाद क्षेत्र में शांति का माहौल बना हुआ है, साथ ही पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है।

Updated : 7 Jun 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top