Home > Archived > लंदन में आतंकी हमले, 6 लोगों की मौत,3 आतंकी ढेर

लंदन में आतंकी हमले, 6 लोगों की मौत,3 आतंकी ढेर

लंदन में आतंकी हमले, 6 लोगों की मौत,3 आतंकी ढेर
X

लंदन। भारत-पाकिस्तान मैच से पहले हुई अलग-अलग तीन घटनाओं के बाद लंदन के लोगों दहशत में है। यहां के लंदन ब्रिज पर पैदल चल रहे लोगों पर एक शख्स ने वैन चढ़ा दी। दो अन्य इलाकों में भी हमले किए गए।

पुलिस ने इन्हें आतंकी हमला करार दिया है। लंदन हमलों में शामिल 3 हमलावरों को पुलिस ने मार गिराया है। लंदन पुलिस ने इन दोनों हमलों में 6 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। मृतकों की संख्या का आंकड़ा और बढ़ सकता है। इन दोनों वारदातों में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, खूंखार आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। एक ओर लंदन में जहां शोक की लहर दौड़ गई है।


लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस के हवाले से बताया कि लंदन ब्रिज के पास बोरो बाजार और वॉक्सहॉल में चाकू से हमले की भी घटनाएं हुई हैं। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि अधिकारियों को वॉक्सहॉल में हुई घटना की जानकारी के बाद मौके पर भेज दिया गया है। प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने कहा कि वह इन मामलों के संदर्भ में पुलिस और सुरक्षाबलों के संपर्क में हैं और इन हमलों को आतंकवादी हमला माना जा सकता है। थेरेसा ने कहा, जांच बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। मैं पुलसि और आपातकाल सेवाओं का आभार जताती हूं जो घटनास्थल पर मुस्तैद हैं। हमारी संवेदनाएं पीडि़तों के साथ हैं।

Updated : 4 Jun 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top