Home > Archived > पुर्तगाल में 17 साल के अन्तराल के बाद पहुंचे भारतीय पीएम, जानिये क्यों अहम है पुर्तगाल

पुर्तगाल में 17 साल के अन्तराल के बाद पहुंचे भारतीय पीएम, जानिये क्यों अहम है पुर्तगाल

पुर्तगाल में 17 साल के अन्तराल के बाद पहुंचे भारतीय पीएम, जानिये क्यों अहम है पुर्तगाल
X


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों की यात्रा के प्रथम चरण में पुर्तगाल के लिस्बन पहुंच गए हैं। पीएम मोदी अमेरिका, नीदरलैंड समेत तीन देशों के दौरे की शुरुआत पीएम मोदी ने पुर्तगाल के दौरे के साथ की है। पीएमओ ने शनिवार को सोशल मिडिया ट्विटर पर पीएम मोदी के पुर्तगाल पहुंचने की जानकारी दी। दरअसल, 17 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री पुर्तगाल के दौरे पर हैं। पीएम मोदी लिस्बन में भारतीय मूल के पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा के साथ भी वार्ता करने पहुंच चुके है।

क्यों है पुर्तगाल अहम

यूरोप के नए देशों के साथ संबंध सुधारने की भारत की कोशिश पिछले कुछ दिनों से लगातार चल रही है। पिछले माह पीएम मोदी ने स्पेन और जर्मनी का दौरा किया था। इससे पहले 2000 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पुर्तगाल का दौरा किया था। इस दौरे से इंडिया-पुर्तगाल डायलॉग शुरू हुआ था। पीएम मोदी इसे आगे बढ़ाएंगे।

उल्लेखनीय है कि पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा इस साल जनवरी में भारत आए थे। वे प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के चीफ गेस्ट थे। इसमें उन्हें सम्मानित किया गया था। इस दौरे में भारत और पुर्तगाल के बीच रक्षा सहयोग समेत छह एमओयू पर हस्ताक्षर हुए थे।

पुर्तगाल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता का समर्थन करता है। दोनों नेताओं के बीच पर्सनल केमिस्ट्री भी गजब की है। अपनी यात्रा के दौरान कोस्टा ने पीएम मोदी को मशहूर फुटबॉलर रोनाल्डो के साइन वाली जर्सी गिफ्ट की थी।

क्या है कोस्टा का इंडिया कनेक्शन

एंटोनियो कोस्टा भारतीय मूल के हैं। उनके कई रिश्तेदार गोवा के मडगांव में रहते हैं। एंटोनियो कोस्टा के पिता ओर्लांदो द कोस्टा मशहूर नॉवेलिस्ट थे। उन्होंने रवीन्द्रनाथ टैगोर पर भी एक लेख लिखा था। गोवा में जब पुर्तगालियों का शासन था, उस वक्त ओर्लांदा यंग थे और उन्होंने कई साल इसी शहर में गुजारे थे।

पुर्तगाल की इकोनॉमी में भारत

पुर्तगाल में भारतीय मूल के करीब 70 हजार लोग निवास करते हैं। बैंकिंग से लेकर तमाम क्षेत्रों में भारतीय मूल के कारोबारियों का दबदबा है। पीएम मोदी ने अपने दौरे से पहले कहा, 'पीएम एंटोनियो कोस्टा की जनवरी में भारत यात्रा के बाद से हमारे ऐतिहासिक और दोस्ताना रिश्तों में मजबूती आई है। मैं कोस्टा से मीटिंग के लिए उत्साहित हूं। हम द्विपक्षीय संबंधों, खासतौर पर आर्थिक सहयोग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, स्पेस और आपसी रिश्तों में मजबूती पर चर्चा करेंगे। हम आतंकवाद को खत्म करने में सहयोग बढ़ाने, कारोबार और निवेश पर भी चर्चा करेंगे। मैं यात्रा के दौरान पुर्तगाल में रहने वाले भारतीयें से भी बातचीत करूंगा।'

Updated : 24 Jun 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top