Home > Archived > भाजपा ने दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष पर बनाई कार्य विस्तार योजना

भाजपा ने दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष पर बनाई कार्य विस्तार योजना

झांसी। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्य समिति के जिलाध्यक्ष महानगर प्रदीप सरावगी की अध्यक्षता में जिला कार्य समिति की बैठक की गई। जिसमें मुख्य अतिथि ओमप्रकाश क्षेत्रीय महामंत्री संगठन व मंचासीन क्षेत्रीय मंत्री नागेन्द्र गुप्ता रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर व भारत माता के व दीनदयाल व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

ओमप्रकाश जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व में कार्य विस्तार योजना बनाई है जो कि 10 मई से कार्य 25 सितंबर तक चलेगी इसमें 10 मई से 25 मई तक जनसंपर्क अभियान, बूथ पर कार्यक्रम, मंडल पर कार्यक्रम, जनकल्याण सम्मेलन, जिला कार्यक्रम, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा कार्यक्रम किये जायेंगे। कार्यक्रम में राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, विधायक रवि शर्मा, महापौर किरन वर्मा, संतोष सोनी, सुबोध गुबरेले, डा. कंचन जायसवाल, डा. धन्नूलाल गौतम, अरिदमन सिंह, संजीव श्रृंगीऋषि, जगदीश साहू, संतोष गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता दद्दू, विस्तारक यंगेश जी, चन्द्रभान राय, मोहन सिंह यादव, राजू बुकसेलर, पुरुषोत्तम स्वामी, जमुना कुशवाहा, विनोद अग्रवाल, दिगंत चतुर्वेदी, गिरीश सक्सेना, ललित जैन, दिनेश प्रताप सिंह, रतन कुशवाहा, शशांक गुरनानी, रामबाबू यादव नन्ना, मुकेश यादव, संतोष वाल्मीक, प्रमोद, संजीव पटैरिया, हेमंत ठाकुर, रोहित गोठनकर, राजकांतेश, प्रियांशु डे, प्रदीप खटीक, नरेंद्र नामदेव व संजीव तिवारी, आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मुकेश मिश्रा ने किया व आभार संजीव पटैरिया ने व्यक्त किया।

Updated : 6 May 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top