Home > Archived > भारत दुग्ध उत्पादन में प्रथम स्थान पर है : राधामोहन सिंह

भारत दुग्ध उत्पादन में प्रथम स्थान पर है : राधामोहन सिंह

भारत दुग्ध उत्पादन में प्रथम स्थान पर है : राधामोहन सिंह
X

नई दिल्ली। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा है कि भारत सरकार द्वारा पशु-पालन के क्षेत्र में गुजरात में अनेक नई पहल की गई हैं। राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत गोकुल ग्राम की तर्ज पर ‘ गिर गाय अभ्याहरण्य ’ स्थासपित करने की मंजूरी दी गई है। यह धर्मपुर, पोरबंदर में स्थापित किया जाएगा।

राधा मोहन सिंह ने यह बात रविवार को कामधेनु विश्वूविद्यालय, साबरकांठा, गुजरात में पॉली-टेक्नीबक के उद्घाटन के अवसर पर कही। राधामोहन सिंह ने कहा कि पशुधन बीमा कवरेज में जहां पहले 2 दुधारू पशुओं को शामिल किया गया था। वहीं अब इसमें 5 दुधारू पशुओं और 50 छोटे जानवरों को शामिल किया गया है। यह योजना राज्य के सभी जिलों में लागू कर दी गई है। जबकि इससे पहले इसमें 15 जिले ही शामिल थे। वर्ष 2014-16 के दौरान राज्य में लगभग 26,000 पशुओं का बीमा किया गया। पशु-चिकित्सा शिक्षा में चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए जूनागढ़ में एक कॉलेज स्थातपित किया गया है।

राधामोहन सिंह ने कहा कि यह बड़े गर्व का विषय है कि देश दुग्धक उत्पाादन में प्रथम नंबर पर है। वर्ष 2015-16 में दुग्धह उत्पाधदन की वृद्धि दर 6.28 प्रतिशत रही है जिससे कुल उत्पादन 156 मिलियन टन तक पहुंच गया है। इससे भारत में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता औसतन 337 ग्राम प्रतिदिन हो गई है। जबकि विश्वस्तर पर यह औसतन 229 ग्राम ही है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011-14 के मुकाबले वर्ष 2014-17 में दुग्ध उत्पादन वृद्धि 16.9 प्रतिशत हुई है।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार सन् 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए, किसानों की आय को दोगुना करने के भारत सरकार के संकल्पब में पशु-चिकित्सा क्षेत्र की महती भूमिका है। पशु स्वस्थ रहेगा, तो उसकी उत्पादकता बढ़ेगी। जिससे स्वत: ही किसान की आय बढ़ेगी और राष्ट्र आर्थिक खुशहाली के मार्ग पर आगे बढ़ेगा।

उन्होंने आखिर में कहा कि राष्ट्र की समृद्धि के लिए देश की कृषि की प्रगति और किसान को खुशहाल बनाने के लिए एक साथ मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। कृषि आगे बढ़ेगी, किसान खुशहाल होगा, तो निश्चित रूप से राष्ट्र आगे बढ़ेगा।

Updated : 29 May 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top