Home > Archived > पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, 24 घंटे में दूसरी बार फायरिंग

पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, 24 घंटे में दूसरी बार फायरिंग

पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, 24 घंटे में दूसरी बार फायरिंग
X

नई दिल्ली| पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर उसने सीमा रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से सुबह पुंछ स्थित नियंत्रण रेखा की अग्रिम पोस्टों पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की गई है।

बताया जा रहा है कि पाक की ओर से एलओसी के दिगवार सेक्टर में गोलीबारी की गई। भार की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। वहीं रक्षा मंत्रालय के पीआरओ एम मेहता ने भी इसकी पुष्टि की।

उन्होंने बताय कि आज सुबह पाकिस्तानी रेंजर्स ने पूंछ और बीजी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारत ने भी उनलोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

बता दें कि पाकिस्तान सैनिकों ने पुंछ में 24 घंटों के अंदर दूसरी बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। रविवार शाम को भी श्रीनगर में पाकिस्तानी सेना के ग्रेनेड हमले में 11 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें से 4 सीआरपीएफ और 7 पुलिस के जवान शामिल हैं।

Updated : 3 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top