Home > Archived > पांच साल रिसर्च कर भाजपा ने ईवीएम पर महारत हासिल की : सिसोदिया

पांच साल रिसर्च कर भाजपा ने ईवीएम पर महारत हासिल की : सिसोदिया

पांच साल रिसर्च कर भाजपा ने ईवीएम पर महारत हासिल की : सिसोदिया
X

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2009 का चुनाव हारने के बाद 5 साल ईवीएम पर रिसर्च कर महारत हासिल की। दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणामों के लिए मतों की गणना जारी है। एक के बाद एक भाजपा 14 सीटों पर भाजपा जीत चुकी है। वहीं कांग्रेस और आप को एक-एक सीट पर जीत हासिल हुई है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा करार दिया है।

इसी मसले पर मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, ‘भाजपा ने 2009 का चुनाव हारने के बाद 5 साल ईवीएम पर रिसर्च कर महारत हासिल की और आज उसी रिसर्च और महारत के दम पर चुनाव जीत रही है। भाजपा ने ईवीएम पर सिर्फ रिसर्च नहीं की बल्कि इनके नेता जीबीएल नरसिंहाराव व आडवाणी जी ने किताब भी लिखी, इनके नेता सुप्रीम कोर्ट भी गए थे। ईवीएम टेम्परिंग देश के लोकतंत्र की ऐसी कड़वी सच्चाई है जिसका शुरू में मज़ाक उड़ सकता है। लेकिन मज़ाक के डर से हम सच बोलना नहीं छोड़ सकते।‘

वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा, ‘परिणाम आये, जैसी जीत भाजपा को मिली वो ईवीएम की लहर है। अगर लोकतंत्र ईवीएम से तय होगा तो आजादी पर खतरा। देश को सोचना पड़ेगा।‘

गोपाल राय ने कहा, 10 साल से एमसीडी में भाजपा की सत्ता थी, दिल्ली में जो परिणाम आये हैं, यह चमत्कारिक जीत है। यह मोदी लहर नहीं, ईवीएम लहर है। यूपी और उत्तराखण्ड में भी यही हुआ। लोकतंत्र पर बड़ा खतरा खड़ा हो गया है। ईवीएम लहर चलाई जा रही है। मतदाता का अधिकार सुनिश्चित करना है। भाजपा किसी भी तरह से लोकतंत्र को ख़त्म करना चाहती है। नतीजों के बाद मिल कर इस पर चर्चा करेंगे। नतीजों के बाद स्वराज इंडिया के प्रमुख और चुनाव विशेषज्ञ योगेंद्र यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हम लोकतंत्र की त्रासदी देख रहे हैं ये बुरी खबर है हम कैसे जीवित रहने की उम्मीद कर सकते हैं?

सुबह 9 बजे से पहले भविष्यवाणी करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि स्थानीय चुनावों में भाजपा बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। योगेंद्र यादव ने आगे कहा कि ये नतीजे अरविंद केजरीवाल सरकार के प्रति जनता का गुस्सा दिखा रहे हैं। योगेंद्र यादव दो साल पहले अरविंद केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी में ही थे, लेकिन अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाने के बाद प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव पार्टी से अलग हो गए थे।

दूसरी ओर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि जो हारते हैं वो वो कहते हैं ईवीएम खराब हैं।

Updated : 26 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top