Home > Archived > भाजपा शासित राज्यों की पीएम लेंगे प्रगति रिपोर्ट

भाजपा शासित राज्यों की पीएम लेंगे प्रगति रिपोर्ट

भाजपा शासित राज्यों की पीएम लेंगे प्रगति रिपोर्ट
X

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक रविवार शाम 6 बजे पार्टी मुख्यालय में होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्य सरकारों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही केंद्र की ओर से चलाई जा रही गरीब कल्याण योजनाओं की भाजपा शासित राज्यों में स्थिति का आंकलन किया जाएगा।

इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू, केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी, संगठन महामंत्री रामलाल तथा भाजपा शासित 13 राज्यों के सभी मुख्यमंत्री एवं 5 उप-मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। इससे पूर्व भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक 27 अगस्त, 2016 को हुई थी।

Updated : 23 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top