Home > Archived > भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच बने तुषार अरोथे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच बने तुषार अरोथे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच बने तुषार अरोथे
X


नई दिल्ली। इंग्लैंड में होने वाले महिला क्रिकेट विश्व कप से दो महीने पहले पूर्णिमा राउ को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच पद से हटा दिया गया है। बड़ौदा के पूर्व बल्लेबाज तुषार अरोथे, पूर्णिमा का स्थान लेंगे।

अरोथे इससे पहले 2008 से 2012 के बीच भरतीय महिला क्रिकेट टीम के फील्डिंग व मुख्य कोच रह चुके हैं। अरोथे को जून-जुलाई में होने विश्व कप तक के लिए नियुक्त किया गया है। वह शनिवार से मुंबई में लगने वाले कंडिशनिग कैम्प से टीम के साथ जुड़ेंगे।

Updated : 22 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top