अटेर में 6 और बाँधवगढ़ में 3 अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन-पत्र दाखिल
भोपाल। मध्यप्रदेश के अटेर और बाँधवगढ़ विधान सभा उप चुनाव के लिए सोमवार को 9 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन-पत्र जमा किये। भिंड जिले के अटेर विभानसभा उप चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी के अरविंद भदौरिया और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हेमंत कटारे ने पुन: नाम निर्देशन-पत्र जमा किया। इनके अलावा रामकुमार, अंगद सिंह, दिनेश सिंह और कौशलेन्द्र सिंह ने निर्दलीय अभ्यर्थी के रूप में नाम निर्देशन-पत्र भरा। बाँधवगढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से शिवनारायण सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सावित्री सिंह और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से लाखन सिंह ने नाम निर्देशन-पत्र जमा किया। इनमें से सावित्री सिंह पूर्व में भी नामांकन पत्र जमा कर चुकी है। नाम निर्देशन-पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 मार्च है।
Updated : 21 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire