Home > Archived > भारतीय पर हमले के आरोप में अमेरिकी शख्स पर केस दर्ज

भारतीय पर हमले के आरोप में अमेरिकी शख्स पर केस दर्ज

भारतीय पर हमले के आरोप में अमेरिकी शख्स पर केस दर्ज
X

वॉशिंगटन। अमेरिकी शख्स पर भारतीय मूल के एक अमेरिकी व्यक्ति पर हमले और नस्लभेदी टिप्पणियां करने के आरोप में घृणा अपराध का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने पीडि़त को मुस्लिम समझकर हमला किया था।

पेनसिल्वेनिया के बेथेल पार्क के रहने वाले 54 साल के जेफरी एलेन बर्जेस पर आरोप है कि उसने 22 नवंबर को अंकुर मेहता नाम के एक शख्स के नस्ल, रंग और राष्ट्रीयता के बारे में धारणा बनाकर उसे जानबूझकर नुकसान पहुंचाया। बर्जेस ने साउथ हिल्स विलेज के रेड रॉबिन रेस्तरां में इस हमले को अंजाम दिया था।

दोषी पाए जाने पर बर्जेस को 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है या उसे ढाई लाख अमेरिकी डॉलर का जुर्माना देना पड़ सकता है या उसे दोनों सजा सुनाई जा सकती है।

Updated : 18 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top