Home > Archived > भारत व सिंगापुर सेना ने युद्ध कौशल को किया साझा

भारत व सिंगापुर सेना ने युद्ध कौशल को किया साझा

झांसी। बबीना फायरिंग रेंज में भारतीय सेना और सिंगापुर सशस्त्र सेना संयुक्त युद्धाभ्यास किया गया। इस दौरान दोनो देशों के सैनिकों ने युद्ध कौशल को साझा किया। वहीं, दोनों देशों के सैनिकों ने बेहतर तारतम्य बनाते हुए युद्ध कला को जाना और समझा।

इस दौरान भारतीय सेना तथा सिंगापुर सेना के अधिकारी मौजूद रहे। आज युद्धाभ्यास बोल्ड कुरुक्षेत्र का फायरिंग, तोप के अभ्यास के साथ समापन कर दिया गया। भारतीय सेना और सिंगापुर सशस्त्र सेना संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज बोल्ड कुरुक्षेत्र 2017 को सम्पन्न हुआ। इस संयुक्त अभ्यास के दौरान दोनों देशों के विशिष्ट सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। भारतीय सेना से कार्यवाहक जनरल आफीसर कमांडिंग व्हाइट टाइगर डिविजन और सिंगापुर सेना के ब्रिगेडियर जनरल अलफ्रेड फाक्स(डिविजन कमांडर), कर्नल लून तियान युआन रिचर्ड (रक्षा सलाहकार), कर्नल ओंग योग लांग (चीफ इंजीनियर अफीसर), एस एल टी सी वू सिन बून (ब्रिगेड कमांडर) उपस्थित रहे। इस द्विपक्षीय प्रशिक्षण में दोनों देशों की सेनाओं ने आपसी परिचालन, आपसी समझ और एक दूसरे के हथियारों के विषय में जानकारी प्राप्त की। संयुक्त अभ्यास में दोनों देशों की सेनाओं के 250 जवानों ने भाग लिया। अभ्यास के दौरान सैनिकों द्वारा विभिन्न सैन्य गतिविधियां ज्वाइंट कम्बैट टीम की तरह की गई।

यह संयुक्त अभ्यास मैत्रीपूर्ण एवं सहयोगात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ। दोनों देशों की सेनाओं ने अपने-अपने कौशल को दिखाया। यह संयुक्त अभ्यास रक्षा सहयोग और सैन्य संबंधों में दोनों देशों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। फायंिरग रेंज में दोनो सेनाओं के कौशल का अद्भूत नजारा दिखाई पड़ा।

Updated : 18 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top