Home > Archived > यूपी में आज होगा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान, मनोज सिन्हा दौड़ में सबसे आगे

यूपी में आज होगा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान, मनोज सिन्हा दौड़ में सबसे आगे

यूपी में आज होगा मुख्यमंत्री  के नाम का ऐलान, मनोज सिन्हा दौड़ में सबसे आगे
X

नई दिल्ली| यूपी में चुनावों के बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान शनिवार शाम को हो जाएगा। चुनाव परिणाम आने के सात दिन बाद तक यूपी के सीएम का नाम फिलहाल फाइनल नहीं हो सका है। हालांकि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा सबसे आगे माने जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक नाम का औपचारिक ऐलान होना बाकी है। खबरों के मुताबिक मनोज सिन्हा के नाम पर पीएमओ कार्यालय ने मुहर लगा दी है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

शनिवार को लखनऊ के लोकभवन में शाम 4.30 बजे होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी के विधायक अपने नेता का चुनाव करेंगे। इसके बाद ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।

इसके बाद 19 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में लखनऊ के स्मृति उपवन में दोपहर बाद शपथ ग्रहण समारोह होगा। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री का नाम पहले से तय कर लिया है और इस पर विधायक दल की मुहर लगाई जाएगी।

मुख्यमंत्री पद के लिए मनोज सिन्हा के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी सियासी गलियारों में चर्चा में रहा। इसके साथ ही राजनाथ का नाम भी चर्चाओं में है।

Updated : 18 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top