Home > Archived > मुख्यमंत्री शिवराज के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा अगला विधानसभा चुनाव: विजयवर्गीय

मुख्यमंत्री शिवराज के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा अगला विधानसभा चुनाव: विजयवर्गीय

भोपाल। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से चार राज्यों में भाजपा के परचम लहराए जाने से पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय गद्गद् हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार की संभावनाओं के बीच मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के केंद्रीय राजनीति में जाने की चर्चाएं जोरों पर हैं।

श्री विजयवर्गीय ने ट्वीट के जरिए कहा कि अगला विधानसभा चुनाव शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। जानकारी हो कि रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को गोवा का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद उ.प्र. का मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह को बनाने की चर्चा है। इन सबके बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान के केंद्रीय राजनीति में जाने की चर्चाएं भी सोशल मीडिया पर चल रही हैं।

श्री विजयवर्गीय ने बुधवार देर रात राज्य की राजनीति को लेकर दो ट्वीट किए। एक ट्वीट में लिखा है, मध्य प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव भाजपा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में ही लड़ेगी, मध्यप्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन का सवाल ही नहीं उठता है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने चौहान के केंद्रीय राजनीति में जाने की चर्चाओं को कुछ लोगों की साजिश करार देते हुए मीडिया पर भी हमला बोला है। उन्होंने लिखा है, मीडिया के कुछ लोग षड्यंत्र के तहत मप्र में नेतृत्व परिवर्तन की अफवाहें जानबूझकर फैला रहे हैं, जो पूर्णत: निराधार है।

Updated : 17 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top