Home > Archived > मेडागास्कर में चक्रवाती तूफान ‘एनोव’ ने मचाई तबाही, 38 की मौत

मेडागास्कर में चक्रवाती तूफान ‘एनोव’ ने मचाई तबाही, 38 की मौत

मेडागास्कर में चक्रवाती तूफान ‘एनोव’ ने मचाई तबाही, 38 की मौत
X

एंटानानारिवो। पूर्वी अफ्रीकी देश मेडागास्कर में चक्रवाती तूफान ‘एनोव’ ने तबाही मचा दी। इस तुफान से अब तक करीब 38 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 180 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार देश के आपदा प्रबंधन एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया कि तूफान के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो गई। एजेंसी ने बताया कि इस तूफान के कारण एक लाख 16 हजार 191 लोग विस्थापित हो गए हैं और उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

53 हजार 172 लोग पूरे देश में स्थापित शिविरों में शरण ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि जहां भी चक्रवात पहुंचा है वहां पर भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय मौसम पूर्वानुमान सेवा ने बताया है कि हाल के वर्षों में देश में एनावो सबसे खराब तूफानों में से एक साबित हुआ है।

Updated : 11 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top