Home > Archived > भ्रष्टाचार पर करो चोट, अबकी बार करो भाजपा को वोट : राजीव पारीछाराजीव

भ्रष्टाचार पर करो चोट, अबकी बार करो भाजपा को वोट : राजीव पारीछाराजीव

पारीछा के जनसम्पर्क को खूब मिल रहा जनसमर्थन
झांसी। भ्रष्टाचार पर करो चोट, अबकी बार करो भाजपा को वोट। प्रदेश से परिवारवाद, क्षेत्रवाद, जातिवाद को हटाकर विकास को बढ़ावा देने वाली भारतीय जनता पार्टी को वोट करें। भाजपा का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास है। ये विचार बबीना विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजीव पारीछा ने रखे। वे बुधवार को अपने जनसम्पर्क कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

भाजपा प्रत्याशी श्री पारीछा ने कहा कि राष्ट्रहित में काम करने वाली भाजपा के खिलाफ सपा, कांग्रेस व बसपा मिलकर चुनाव लड़ रही है। जबकि भाजपा के साथ जनता है। जो इस बार चुनाव चिन्ह कमल वाला बटन दबाकर इन मौकापस्त दलों को मुंहतोड़ जबाब देने का काम करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व केन्द्र सरकार ने जितने भी निर्णय लिये गये है। वे देश प्रदेश और क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।

बुधवार को रामगढ, डगरवाहा, गणेशगड़, देवगड़, राजापुर, इमलिया ,खैरा, बसई, बदनपुर, पुनावंली खुर्द आदि बबीना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राजीव पारीछा जनसम्पर्क करने पहुचे। भाजपा प्रत्याशी राजीव पारीछा ने जनसम्पर्क के दौरान विपक्षी दलों को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मे ही राष्ट्रहित निहित है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनाना जरूरी है। जिसके लिये क्षेत्र के सम्मानित मतदाता उन्हैं मत रूपी आशीर्वाद प्रदान करे एंव भारी मतों से जिताकर उन्हें विधानसभा पहुंचाये। जिससे बबीना क्षेत्र भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ सके। जनसंम्पर्क कार्यक्रम मे पूर्व मंत्री हरगोविन्द कुशवाहा, हनुमंत सिंह नरवारिया, खेमराज नरवारिया, बृजेन्द्र राजपूत, जगतंिसह राजपूत,प्रमोद कुमारी राजपूत, राजकुमार राजपूत, हेमन्त परिहार, भरतपाल, शिवा झा, वनोद पटैरिया, नरेन्द्र भार्गव, सुरेश झा, राकेश साहू, प्रकाश पाल, इमरत राजपूत, मुकेश राजपूत, कौशल किशोर प्रधान, रवि प्रधान जरयायी, मुलायम राजपूत, नवल कुशवाहा, सुनील झा, संतोष झा आदि समेत अधिक संख्या मे क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।


Updated : 9 Feb 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top