Home > Archived > पुराने रंग में लौटे धोनी, जड़ा तूफानी शतक

पुराने रंग में लौटे धोनी, जड़ा तूफानी शतक

पुराने रंग में लौटे धोनी, जड़ा तूफानी शतक
X

कोलकाता। पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (129) का एक बार फिर से बल्लेबाजी में आक्रामक तेवर देखने को मिला। धोनी ने कोलकाता में छत्तीसगढ़ के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच में तूफानी शतक जड़ा।

झारखंड के कप्तान ने इस शतक की बदौलत अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने अपनी 129 रन की शतकीय पारी में केवल 107 गेंदों का सामना किया। इसमें उन्होंने छह छक्के और दस चौके लगाए।

यह झारखंड की तरफ से लिस्ट-ए क्रिकेट में उनका पहला शतक है। एक समय झारखंड ने बीस ओवर में 57 रन पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन धोनी ने एस नदीम के साथ मिलकर 151 रन की साझेदारी कर टीम को 243 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

नदीम ने 53 रन का योगदान दिया। इससे पहले शनिवार को झारखंड को कर्नाटक से पांच रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस मैच में भी धोनी ने 43 रन बनाए थे।

Updated : 26 Feb 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top