भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, देश भर के शिवालयों में भक्तों की कतारें

उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व पर अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। चाक-चौबन्द व्यवस्था के बीच महाकाल मंदिर में अलसुबह से लोगों की भीड़ जमा हो गई और भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। हालांकि, दर्शनार्थियों के लिये गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
इसके बावजूद लोगों में खासा उत्साह है और भगवान महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। महाकाल मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। महाकालेश्वर मन्दिर में बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा की दृष्टि से 151 रूपये के विशेष पास के विक्रय के लिये महाकाल मन्दिर के आसपास सात काउंटर अलग-अलग स्थानों पर लगाये गये हैं। महाकाल के दर्शन के लिये चार प्रवेश द्वार रखे गए हैं। शुक्रवार को अलसुबह करीब ढाई बजे भस्मार्ती के लिए महाकाल मंदिर के पट खुल गए थे। इसके बाद सुबह की भस्मार्ती शुरू हुई, जिसमें हजारों की संख्या श्रद्धालु शामिल हुए। तत्पश्चात प्रात: 7.30 से 08.15 तक दद्योदक आरती हुई। इस दौरान भी हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
और पढ़े.....
-ये हेयर पैक बनाएगा आपके बालो को लंबा
-12 वीं पास के लिए रिलायंस जियो में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर
-शिव को अनाज चढ़ाने का है विशेष महत्व
-इस रत्न को धारण करने से पहले जान लें ये बात ...