Home > Archived > भाजपा 25 फरवरी को मनाएगी पूरे देश में महाराष्ट्र की जीत का जश्न

भाजपा 25 फरवरी को मनाएगी पूरे देश में महाराष्ट्र की जीत का जश्न

भाजपा 25 फरवरी को मनाएगी पूरे देश में महाराष्ट्र की जीत का जश्न
X

लखनऊ। महाराष्ट्र में निकाय चुनावों और जिला परिषदों में अपनी भारी जीत के साथ-साथ उड़ीसा पंचायत चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद पूरे देश के पार्टी जिला मुख्यालयों में विजय दिवस मनाने का ऐलान किया है। यह विजय दिवस 25 फरवरी को मनाया जाएगा। ये ऐलान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किया है। अब तक पार्टी शिव सेना के साथ गठबन्धन के तहत चुनाव लड़ती थी, लेकिन पहली बार अकेले मैदान में उतरने पर उसे भारी समर्थन मिला।

इसी तरह हाल ही में उड़ीसा में निकाय चुनाव में भी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि यहां उसे बेहद कमजोर माना जाता था। वहीं उत्तर प्रदेश में स्नातक विधान परिषद चुनाव में भी पार्टी कमल खिलाने में सफल हुई थी। ऐसे में पार्टी नेता इसे जनता का आर्शीवाद और शुभ संकेत मान रहे हैं।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन ने दावा किया कि यूपी विधानसभाओं में भी यह नतीजे दोहराये जाएंगे। यही वजह है कि शनिवार को जनता विजय दवस के जरिए पार्टी अपने विरोधियों पर दबाव बनाने का काम करेगी। जिससे जनता के बीच सकारात्मक सन्देश जाए और आले वाले तीन चरणों में जनता का ज्यादा समर्थन मिले।

Updated : 24 Feb 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top