Home > Archived > सोनिया गाँधी को जन्मदिन की बधाई देने दिल्ली पहुंचे राहुल

सोनिया गाँधी को जन्मदिन की बधाई देने दिल्ली पहुंचे राहुल

सोनिया गाँधी को जन्मदिन की बधाई देने दिल्ली पहुंचे राहुल
X


नई दिल्ली। कांग्रेस ने आज अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके 72 वे जन्मदिन पर बधाई दी है। गुजरात चुनाव प्रचार से पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी अपनी मां को शुभकामनाएं देने और आशीर्वाद लेने कुछ समय के लिए दिल्ली लौटे हैं। उल्लेखनीय है कि आज गुजरात चुनाव के प्रथम चरण में 89 सीटों पर मतदान जारी है। इधर सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस मुख्यालय को सजाया गया है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आज सोनिया को बधाई देने बड़ी संख्या में पार्टी मुख्यालय में एकत्रित हो रहे हैं।

Updated : 9 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top