Home > Archived > अमित शाह ने कहा - रिकॉर्ड मतदान जनता के मन में मोदी के गुजरात मॉडल के प्रति विश्वास का प्रतीक

अमित शाह ने कहा - रिकॉर्ड मतदान जनता के मन में मोदी के गुजरात मॉडल के प्रति विश्वास का प्रतीक

अमित शाह ने कहा - रिकॉर्ड मतदान जनता के मन में मोदी के गुजरात मॉडल के प्रति विश्वास का प्रतीक
X

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जनता की भागीदारी को नरेन्द्र मोदी के गुजरात मॉडल को समर्थन करार दिया है। अमित शाह ने एक ट्वीट संदेश में कहा, प्रथम चरण के मतदान में गुजरात की जनता ने लोकतंत्र के इस महापर्व में जिस जोश और उत्साह के साथ भाग लिया है वह वंदनीय है। यह रिकॉर्ड मतदान गुजरात के प्रत्येक व्यक्ति के मन में मोदी जी के गुजरात मॉडल में दृढ़ विश्वास का प्रतीक है। गुजरात में भाजपा ऐतिहासिक विजय की ओर अग्रसर है।

Updated : 9 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top