Home > Archived > साल का पहला और अंतिम दिखेगा चांद

साल का पहला और अंतिम दिखेगा चांद

साल का पहला और अंतिम दिखेगा चांद
X

भोपाल। वर्ष 2017 को विदाई देने के लिए दिसम्बर माह का अंतिम पूर्णिमा का चंद्रमा रविवार की रात सुपरमून के रूप में आ रहा है। यह इस साल का पहला और अंतिम सुपरमून होगा। इस रात चंद्रमा आम पूर्णिमा की तुलना में सात प्रतिशत बड़ा और 16 प्रतिशत ज्यादा चमकदार दिखेगा।

विज्ञान संचारक सारिका घारू के मुताबिक चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर अंडाकार पथ में परिक्रमा करता है। इसकी औसत दूरी 3 लाख 82 हजार 900 किमी होती है। किसी पूर्णिमा की रात जब पृथ्वी के केंद्र से चंद्रमा की दूरी 3 लाख 60 हजार किमी से कम रह जाती है, तो उसे सुपरमून कहा जाता है और जब यह दूरी 4 लाख 05 हजार किमी से दूर हो जाती है तो माइक्रोमून कहा जाता है।

सारिका ने बताया कि माइक्रोमून की तुलना में रविवार की रात को दिखने वाले मून का आकार 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकीला दिखाई देगा। इस रात्रि के दौरान यह दूरी घटते हुए 3 लाख 57 हजार 492 किमी रह जायेगी।

Updated : 3 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top