Home > Archived > मजदूर का बेटा बना वैज्ञानिक

मजदूर का बेटा बना वैज्ञानिक

मजदूर का बेटा बना वैज्ञानिक
X

मथुरा। वेल्डिंग मजदूर के बेटे ने दिखा दिया कि हौसले बुलंद हो तो बाधाओं को दरकिनार किया जा सकता है। उसने पहले ही प्रयास में इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयनित होकर ब्रज का नाम रोशन किया है। गोपालपुरा, टाउनशिप निवासी पूरन सिंह वाहनों में वेल्डिंग का कार्य करते हैं। उनके बेटे कृष्ण गोपाल ने 2012 में उप्र बोर्ड से इंटर करने के बाद स्कॉलरशिप के सहारे गाजियाबाद से बीटेक मैकेनिकल किया। फरवरी 2017 में इसरो की वैकेंसी निकली। कृष्ण गोपाल ने लिखित परीक्षा दी, जिसमें उसका पहली बार में ही चयन हो गया। उसके बाद दिल्ली में हुए साक्षात्कार में भी उसने चयनित 34 अभ्यर्थियों में अपना स्थान पक्का कर लिया। कृष्ण गोपाल के परिवार में माता पिता के अलावा उसकी दो बहनें खुशबू और सुनयना भी हैं।

Updated : 22 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top