Home > Archived > भाजयुमो जिलाध्यक्ष का शहर में हुआ भव्य स्वागत

भाजयुमो जिलाध्यक्ष का शहर में हुआ भव्य स्वागत

भाजयुमो जिलाध्यक्ष का शहर में हुआ भव्य स्वागत
X


ग्वालियर । भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विवेक चौहान के नियुक्ति उपरांत पहली बार ग्वालियर पहुंचने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया।

रेलवे स्टेशन पर स्वागत के बाद श्री चौहान भव्य रैली के रूप में संभागीय कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। भाजपा के संभागीय कार्यालय 38 रेसकोर्स रोड पर पहुंचने पर वहां भी उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

भाजपा कार्यालय पर आयोजित नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक चौहान को उज्जवल भविष्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि विवेक को अपने युवा साथियों को साथ लेकर युवा मोर्चा को आगे बढ़ाना है और भारतीय जनता पार्टी को पोलिंग स्तर तक मजबूत करना है। इस काम में उनके लिए जिले के हर पदाधिकारी और वरिष्ठ नेतृत्व हमेशा उनके साथ है। उन्होंने मोर्चा के नवनियुक्त महामंत्रियों हरीश यादव और निर्दोष शर्मा को भी उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि मैं संगठन का सदैव आभारी रहूंगा। सम्पूर्ण टीम के सहयोग से काम करने का अवसर मिला। सभी वरिष्ठजनोें की प्रेरणा से आगे भी संगठन हित में कार्य करता रहूंगा। भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेक चौहान ने कहा कि मैं पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व से प्रेरणा लेकर काम करूंगा और विवेक शर्मा ने जो ज्योति जलाई है, उसको आगे ले जाने का कार्य करुंगा। इस अवसर पर साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वेदप्रकाश शर्मा, जिला महामंत्री कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, प्रतीक तिवारी, अखिल राजौरिया, सचिन पचौरी, विक्रांत भदौरिया, हरीश यादव, निर्दोष शर्मा सहित सभी जिला एवं मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Updated : 22 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top