Home > Archived > मुख्यमंत्री के साथ कॉफी पीना है तो जीतो प्रतियोगिता

मुख्यमंत्री के साथ कॉफी पीना है तो जीतो प्रतियोगिता

मुख्यमंत्री के साथ कॉफी पीना है तो जीतो प्रतियोगिता
X

भोपाल। अगर आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं और भाजपा के समर्थक हैं तो आपको मिल सकता है कॉफी विथ सीएम का मौका। जी हां कॉफी विथ करन की तर्ज पर भाजपा का अनुषांगिक संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा आपको प्रदेश के मुखिया यानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कॉफी पीने का मौका देगा । शर्त बस इतनी है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चलाई जा रही दीनदयाल क्विज प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा नंबर लाना होगा।

ग्लैमर की दुनिया के मशहूर कार्यक्रम कॉफी विथ करन की तर्ज पर भाजपा कॉफी विथ सीएम करने जा रही है। दरअसल युवाओं को भाजपा से जोड़ने के लिए भाजपा ने कॉफी विथ सीएम प्लान तैयार किया है। प्रदेश के मुखिया के साथ कॉफी पीने का मौका हर जिले से उन 9 युवाओं को मिलेगा जो भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित दीनदयाल क्विज प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा नंबर लाएंगे। दरअसल भारतीय जनता युवा मोर्चा स्कूलों और कॉलेज के छात्रों के लिए एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवा रही है। जिसके तहत 8वीं से 12 वीं तक और कॉलेजों में स्रातक स्तर के छात्र इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हंै। इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले सभी छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री के साथ कॉफी पीने का मौका मिलेगा।

भाजपा इस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा की तरफ आकर्षित करना चाहती है। भाजपा चाहती है कि स्कूल और कॉलेजों के छात्रों में इसी बहाने उसकी पैठ बने। इस प्रतियोगिता में मोर्चा कम से कम 25 हजार छात्रों को परीक्षा दिलाना चाहता है। सूत्रों की माने तो इस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राष्ट्रवादी सवालों के साथ हिंदुत्व, भाजपा, संघ से जुड़ी सामान्य ज्ञान केसवालों को पूछा जाएगा।

Updated : 21 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top