Home > Archived > प्रधानमंत्री बोले - कांग्रेस के नेता चुनाव से भागे, वीरभद्र को नसीब पर छोड़ा

प्रधानमंत्री बोले - कांग्रेस के नेता चुनाव से भागे, वीरभद्र को नसीब पर छोड़ा

प्रधानमंत्री बोले - कांग्रेस के नेता चुनाव से भागे, वीरभद्र को नसीब पर छोड़ा
X


शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हिमाचल में भाजपा के लिए दूसरे दौर का प्रचार शुरू करते हुए कांगड़ा के चम्बा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावों के अंतिम समय केन्द्रीय नेता प्रदेशों में प्रचार करते हैं। लेकिन पहली बार देख रहा हूं कि कांग्रेस का कोई भी केन्द्रीय नेता प्रचार करने नहीं आ रहा है। कांग्रेस ने मैदान छोड़ दिया है। वीरभद्र सिंह को अपने नसीब पर छोड़ दिया है। ऐसा लगता है कि वीरभद्र सिंह को नसीब पर टांग दिया है।

उन्होंने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर वीरभद्र से कांग्रेस पार्टी किस बात का बदला ले रही है, पता ही नहीं चल रहा है। भविष्य में अब कांग्रेस पार्टी हिमाचल में नजर नहीं आएगी। जनता अब छप्पर फाड़कर जीत देगी। हिचाचल में हवा का रुख किस तरफ है, किसी को पूछने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवारों पर भी भरोसा खो चुकी है, इसलिए बागियों का सहारा ढूंढ रही है। मोदी ने कहा कि पूरे विश्व में भारत की जय-जयकार हो रही है और यह सब देशवासियों के कारण हो रही है। देश में पूर्ण बहुमत की सरकार जनता ने चुनी है, इसलिए विदेशों में मोदी के पीछे सवा सौ करोड़ देशवासी दिखते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल का भी देश में डंका बजना चाहिए। इस सपने को पूरा करने लिए हिमाचल में तीन चौथाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाइए। जब तक कांग्रेस पार्टी को सजा नहीं दोगे, तब तक यह सुधरेंगे नहीं। कांग्रसे की सड़ी हुई संस्कृति भारत को भी सड़ा हुआ कर देगी। एक भी बूथ पर कांग्रेस की जीत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के इतने साल बाद देश के 18 हजार गांवों में से 15 हजार गांवों में हमने बिजली पहुंचाई है। आज देश में भ्रष्टाचार सबसे बड़ी समस्या है। मैं इसके खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं, तो मैं उनके लिए समस्या बन गया हूं। मेरे पुतले जलाए जा रहे हैं।

मोदी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ 8 नवम्बर को काला दिवस मनाने पर हैरानी जताते हुए कहा कि कांग्रेस सोचती है कि मोदी इससे डर जाएगा। मैं सरदार पटेल का चेला हूं। मोदी के पुतले फूंककर कांग्रेस भ्रष्टाचार की लड़ाई से नहीं हटा पाएगी। नोटबंदी जिनका कालाधन लुटा है, वही लोग अब हल्ला कर रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता के सहयोग से लड़ाई जारी रखूंगा। सरकारी नौकरी में इंटरव्यू आने पर दलाल घरों में चक्कर लगाने लगते हैं। गरीब लोग इनके चक्कर में फंस जाते हैं। सत्ता में आने पर वर्ग तीन और चार के लिए इंटरव्यू को समाप्त कर दिया। देश के राज्यों को भी इसे लागू करने को कहा। हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने हमारी बात नहीं मानी। इनका इमानदारी में भरोसा नहीं है। दिल्ली में अटल की सरकार रहते हिमाचल में दिल खोलकर सहायता मिली। एक बार फिर से यह मौका आया है। मोदी और धूमल की जोड़ी को हिमाचल का विकास करने का अवसर आया है। कांग्रसे पार्टी भाग गई है।

Updated : 4 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top