Home > Archived > भारत ने इंडोनेशिया में शुरू किया ‘हेल्प डेस्क’

भारत ने इंडोनेशिया में शुरू किया ‘हेल्प डेस्क’

भारत ने इंडोनेशिया में शुरू किया ‘हेल्प डेस्क’
X

बाली, इंडोनेशिया। इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने की चेतावनी जारी होने के बाद भारत सरकार ने वहां बसे भारतीयों के लिए मदद की पहल शुरू कर दी है। भारतीय दूतावास ने बाली में हेल्प डेस्क खोल दिया है। यह जानकारी अधिकारिक सूत्रों से मिली।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि स्थिति पर सरकार की नजर है और भारतीयों को मदद पहुंचाई जा रही है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “ बाली में मौजूद भारतीयों, कृपया चिंतित नहीं हों। जकार्ता में भारतीय राजदूत प्रदीप रावत और महावाणिज्यदूत सुनील बाबू अपना काम कर रहे हैं और मैं इस पर व्यक्तिगत रूप से नजर रख रही हूं”

Updated : 28 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top