Home > Archived > भारत में मेरी जान को खतरा: माल्या

भारत में मेरी जान को खतरा: माल्या

भारत में मेरी जान को खतरा: माल्या
X

लंदन। प्रत्यर्पण मामले में चल रही सुनवाई के दौरान कारोबारी विजय माल्या ने अब भारत में जान के खतरे की आशंका जताई है। सोमवार को यूके की वेस्टमिन्स्टर कोर्ट में हुई प्री-ट्रायल सुनवाई के दौरान माल्या के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल को भारत में जान का खतरा है। अब अभियोजन पक्ष भारत सरकार द्वारा माल्या की सुरक्षा की तैयारी की रूपरेखा प्रस्तुत करने की तैयारी में जुटा है। माल्या ने एक बार फिर दावा किया है कि उनके खिलाफ लगाए गए सारे आरोप आधारहीन और झूठे हैं। इससे पहले की सुनवाई में विजय माल्या ने भारत की खराब जेलों का हवाला दिया था। हालांकि तब भारत ने यूके के अधिकारियों को भरोसा दिलाया था कि माल्या को मुंबई की आॅर्थर रोड जेल में रखा जाएगा।

माल्या को जिस बैरक में रखने की तैयारी है उसकी तस्वीरें भी यूके भेजी गईं हैं। अब माल्या के पक्ष ने प्रत्यर्पण से बचने के लिए जान का खतरा ही बता दिया है।
हालांकि अभियोजन पक्ष माल्या की इस दलील की काट निकालने की तैयारी में जुट गया है। माल्या की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए जाएंगे, इसकी रूपरेखा कोर्ट में दाखिल करने की तैयारी की जा रही है। लंदन के वेस्टमिन्स्टर कोर्ट में अब इस मामले की अगली सुनवाइयां 4, 5, 6, 7, 11, 12, 13 और 14 दिसंबर को की जाएंगी।

Updated : 21 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top