Home > Archived > पाक सेना ने पुंछ में फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, स्कूल बंद

पाक सेना ने पुंछ में फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, स्कूल बंद

पाक सेना ने पुंछ में फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, स्कूल बंद
X

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने सीमावर्ती पुंछ जिले में शुक्रवार को फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय अग्रिम चौकियों और आबादी वाले क्षेत्रों को निशाना बनाया। सीमा पर तैनात भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। सीमा पर गोलीबारी के चलते पुंछ के जिला प्रशासन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे स्कूलों को बंद कर दिया है।

पाकिस्तानी सेना ने सुबह 7.50 मिनट पर जिले के गुलपुर, देगवार, नक्करकोटे और अन्य सेक्टरों में फायरिंग शुरू कर दी। कुछ शेल नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती गांवों में भी गिरे। पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे के की जा रही शेलिंग को ध्यान में रखते हुए पुंछ के उपायुक्त ने फायरिंग रेंज में पड़ने वाले जिले के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

Updated : 17 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top