Home > Archived > फ्रांस के विदेश मंत्री आज से तीन दिवसीय भारत दौरे पर

फ्रांस के विदेश मंत्री आज से तीन दिवसीय भारत दौरे पर

फ्रांस के विदेश मंत्री आज से तीन दिवसीय भारत दौरे पर
X


नई दिल्ली। फ्रांस गणराज्य के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री जेन-यवेस ले ड्रेन अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर शुक्रवार को भारत आ रहे हैं। अपनी भारत यात्रा के दौरान जेन-यवेस ले ड्रेन भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे नवीकरणीय ऊर्जा के लिए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राज कुमार सिंह, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से भी मिलेंगे। दिल्ली के अलावा वे जयपुर भी जाएंगे। जहां उनकी मुलाकात मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से होगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि फ्रांस गणराज्य के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री जेन-यवेस ले ड्रेन की भारत यात्रा 17 नवम्बर से शुरु होगी और रविवार, 19 नवम्बर तक चलेगी। अपनी भारत यात्रा के दौरान वे दिल्ली और जयपुर जाएंगे। शुक्रवार को वे श्रमशक्ति भवन में में नवीकरणीय ऊर्जा के लिए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राज कुमार सिंह से मिलेंगे। दोनों के बीच भारत-फ्रांस के बीच ऊर्जा संबंधों को लेकर बात होगी। जिसके बाद वे विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करेंगे। शुक्रवार को ही फ्रांस के विदेश मंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली से मिलेंगे।

शनिवार, 18 नवम्बर को जेन-यवेस ले ड्रेन राजस्थान के शहर जयपुर जाएंगे। वहां के कार्यक्रमों में शिरकत करने के अलावा वे मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के साथ बैठक करेंगे, जिसमें भारत-फ्रांस के बीच शैक्षणिक स्तर पर आपसी संपर्क बढ़ाने को लेकर बात होगी। रविवार को मेहमान विदेश मंत्री भारत से अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के लिए उड़ान भरेंगे।

Updated : 17 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top