Home > Archived > सिक्किम में 80 हजार टन जैविक सब्जियों का उत्पादन

सिक्किम में 80 हजार टन जैविक सब्जियों का उत्पादन

सिक्किम में 80 हजार टन जैविक सब्जियों का उत्पादन
X


गंगटोक।
सिक्किम के पूर्ण जैविक राज्य घोषित किए जाने के बाद वर्ष 2016-17 में प्रदेश में करीब 80,000 टन जैविक सब्जियों का उत्पादन किया गया। पिछले वर्ष प्रदेश में 80,000 टन जैविक सब्जियां पैदा कीं। प्रदेश में जैविक खेती के प्रमाणित क्षेत्र फिलहाल 76,392 हेक्टेयर है। इसमें के करीब 14,000 हेक्टेयर रकबे में ये सब्जियां उगायी गयीं। किसानों को अपने उत्पादों के लिए अधिकतम कीमत मिलनी चाहिए जिसके लिए एक विपणन नेटवर्क विकसित करने की आवश्यकता महसूस की गई है और उसके लिए देश में किसानों की सबसे बड़ी सहकारिता संस्था इफ्को के साथ साझा उपक्रम को निर्मित किया गया है। प्रदेश में प्रायोगिक परियोजना के तहत उगायी जा रही प्रमुख फसलों में बड़ी इलायची, अदरख, हल्दी, गेहूं इत्यादि फसल शामिल हैं।

Updated : 14 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top