Home > Archived > बौद्ध सर्किट में जापान के सैैलानियों ने दी पहली दस्तक

बौद्ध सर्किट में जापान के सैैलानियों ने दी पहली दस्तक

बौद्ध सर्किट में जापान के सैैलानियों ने दी पहली दस्तक
X

कुशीनगर। उप्र का बौद्ध सर्किट अपने पयर्टन सीजन के शुरूआती दौर में जापान के सैलानियों से गुलजार हो गया है। एक अक्टूबर से शुरू होकर 31 मार्च तक चलने वाले बौद्ध सर्किट के पयर्टन सीजन में सबसे पहली दस्तक जापान के सैलानियों की है।

बौद्ध सर्किट के कुशीनगर, सारनाथ, श्रावस्ती व कपिलवस्तु में जापान के सैलानियों की आमद दिख रही है। सोमवार को कुशीनगर में जापान के 50 सदस्यीय सैलानियों के दल ने भ्रमण किया। देर शाम भ्रमण पश्चात दल लुंबनी (नेपाल)रवाना हो गया।

यूं तो बौद्ध सर्किट के पयर्टन कारोबार में जापान के सैलानियों की कुल भागीदारी 5 से 10 प्रतिशत की है। पर इस बर्ष बुकिंग का प्रतिशत बढ़ा हुआ है। होटल कारोबारियों का अनुमान है कि इस बार भागीदारी का प्रतिशत बढ़ेंगा। होटल रायल रेजीडेंसी के उप महाप्रबंधक (आपरेशन) पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बौद्ध सर्किट में जापान की अपेक्षा चीन के सैलानियों की तादात ज्यादा रहती है। पर इस बार के सीजन में जापान के सैलानियों की बुकिंग ज्यादा है और चीन दूसरे नंबर पर है।

Updated : 5 Oct 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top