Home > Archived > रक्षामंत्री ने नौसैनिक कमांडरों का बढ़ाया हौसला

रक्षामंत्री ने नौसैनिक कमांडरों का बढ़ाया हौसला

रक्षामंत्री ने नौसैनिक कमांडरों का बढ़ाया हौसला
X

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज भारतीय नौसेना के कमांडर्स से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की। रक्षा मंत्री ने गुरुवार को राजधानी में आयोजित नौसैनिक कमांडर्स सम्मेलन में भाग लिया। इस मौके पर रक्षा राज्यमंत्री डॉ सुभाष भामरे, नौसेना अध्यक्ष सुनील लांबा समेत रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

नौसैनिक कमांडरों की पांच दिवसीय कांफ्रेंस में फैसला लिया गया कि हिंद महासागर में अब भारत अपने लड़ाकू जहाज तैनात करेगा। किसी भी तरह की चुनौती का आभास होने पर ये तत्काल प्रभाव से दुश्मन की सेना को सबक सिखाएंगे। कमांडरों ने इनकी आवाजाही की योजना को अंतिम रूप दे दिया है।

कांफ्रेंस को बुधवार को थल सेनाध्यक्ष बिपिन रावत व वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने भी संबोधित किया था। गौरतलब है कि फ़िलहाल नौसेना हिंद महासागर में अपने जहाजों को केवल एंटी पाइरेसी पेट्रोल के लिए ही तैनात करती है। समुद्र में भटकने वाले लोगों की मदद का काम भी ये जहाज करते हैं। लेकिन दक्षिण चीन सागर में तनाव पैदा करने के बाद चीन लगातार इस क्षेत्र में अपनी पैठ बढ़ा रहा है। श्रीलंका व बांग्लादेश के जरिये वह भारत को घेरने की कोशिश में है।

Updated : 26 Oct 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top